पांड्रासाली रेल ओवर ब्रिज से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गिरकर हुए जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Chaibasa:- पांड्रासाली रेल ओवर ब्रिज से मोटरसाइकिल गिरने से सवार बासाटोंटो निवासी दो युवक जख्मी हो गये. घटना के समय बासाटोंटो निवासी 25 वर्षीय राजन पाड़िया उर्फ पपु पाड़िया और 24 वर्षीय संदीप टोप्पो बनामगुटू जा रहे थे.

तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण मोटरसाइकिल
पांड्रासाली रेल ओवर ब्रिज से नीचे गिर गई. इस घटना में जख्मी दोनों युवकों को सरकारी एंबुलेंस से चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों की पैर की हड्डी टूट गई है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड में दाखिल किया गया. एक्सरे के बाद प्लास्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *