राजनगर: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

Saraikela: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत राजनगर- गंजिया मार्ग पर गेंगेरूली गांव के टोला कुसुमबनी के समीप सोमवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक हाईवा के नीचे बुरी तरह फंस गए। करीब एक डेढ़ घंटे तक दोनों शवों को बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाया मगर जेसीबी भी शव निकालने में नाकाम रहा। चूंकि हाईवा में पत्थर लोड हुआ था। फिर हाइड्रा बुलाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। काफी देर तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों युवकों की शव की पहचान पुलिस ने कर दी है। दोनों युवक राजनगर थाना क्षेत्र के डूमरडीहा गांव के सुफलडीह टोला के रहने वाले हैं। एक का नाम अनिल महतो(23)तथा दूसरा सागर महतो (22) है।  के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। इधर शाम 6:00 बजे  शवो को बाहर  निकाला जा सका है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *