Unnatural sex with a disabled woman : चलती ट्रेन में दिव्यांग महिला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Chaibasa (चाईबासा) : चलती ट्रेन में भी किसी दिव्यांग महिला यात्री के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है. घटना उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18477 के एस 3 कोच में घटीत हुई है. घटना को अंजाम देने वाला शख्स पेंट्री कार में काम करने वाला कर्मचारी रामजीत सिंह ने दिया. जिसे ट्रेन के यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़ें : महिला को घर में घुस कर जबरन उठा ले गए खेत में, किया सामूहिक दुष्कर्म

आरोपी

घटना के बारे में जानकारी अनुसार बताया गया कि ट्रेन चक्रधरपुर स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही रात के लगभग 2.30 बजे दिव्यांग महिला यात्री शौचालय गई थी. इस बीच आरोपी रामजीत सिंह भी जबरन ट्रेन के शौचालय में उसके पीछे पीछे अंदर घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. इस बीच रामजीत ने महिला यात्री के साथ मारपीट की और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया.

दिव्यांग यात्री ने शौचालय से बाहर निकलते ही शोर मचाना शुरू कर दिया और घटना के बारे में बताया. इसके बाद ट्रेन के अन्य यात्रियों ने उसे दबोच लिया और चक्रधरपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही रेल थाने के सुपुर्द कर दिया गया. पीड़ित महिला यात्री भुनवनेश्वर स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुई थी और झांसी जा रही थी. उसके साथ उसका 13 साल का एक बेटा भी यात्रा कर रहा था. पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

चक्रधरपुर आरपीएफ थाना प्रभारी सुहेल खान ने बताया कि यह घटना कटक और जाजपुर के बीच हुई थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसलिए इस मामले (केस) को जाजपुर रेफर कर दिया जाएगा.

मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *