Adityapur gambling market: आरआईटी थाना क्षेत्र के काशीडीह  में सजता हैं जुआ का बाजार, पुलिस बनी हैं मूकदर्शक VIDEO

Saraikela: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह से सटे काशीडीह में जुआ का बाजार सज रहा है.कई दिनों से सप्ताह के सातों दिन यहां सुबह से लेकर शाम तक हबा-डब्बा जुआ खिलाने वाले महफिल सजा रहे हैं. खुले मैदान में रोजाना सैकड़ों लोग जुआ पर दांव लगाने पहुंच रहे हैं. लेकिन स्थानीय पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो संदिग्ध साबित होता है.

Viral Video

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह जंगल फाटक से सटे खुले मैदान में गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन सुबह से शाम तक मुर्गा पाड़ा और  हब्बा -डब्बा का खेल खिलाया जाता है. बताया जाता है कि यहां दांव लगाने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. खुले मैदान में जुआ का खेल धड़ल्ले से जारी है. लेकिन पुलिस की कार्रवाई नहीं करना कुछ और इशारा करता है.सरेआम जुआ खेला जाने संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है. जिसमें साफ दिख रहा है कि दिन के उजाले में जुआ का बाजार सज रहा है और बड़ी संख्या में लोग यहां खेलने पहुंच रहे हैं. रोजाना हजारों लाखों के दांव यहां लगाए जाते हैं.बताया जाता है कि रविवार को यहां विशेष तौर पर तैयारी के साथ जुआ खिलाया जाता है जिसकी सेटिंग ऊपर तक है.

Saraikela : बंद पड़े अभिजीत प्लांट से स्क्रैप टपाते 6 चोरों को सरायकेला पुलिस ने दबोचा

10 से 15 वॉलिंटियर रहते हैं तैनात

बताया जाता है कि जिस मैदान में जुआ खिलाया जाता है वहां घेराबंदी कर 10 से 15 वॉलिंटियर के रूप में युवकों को तैनात किया जाता है.जो हर एक गतिविधि पर नजर बनाए रखते हैं. इन युवकों द्वारा केवल जुआ खेलने वाले लोगों को ही वहां खड़ा रहने दिया जाता है, बाद में केवल देखने वालों को दूर दूर तक भटकने तक नहीं दिया जाता. इतना ही नहीं ये वॉलिंटियर यहा भी देखते हैं कि कोई मोबाइल फोन से वीडियो या फोटो तो नहीं ले रहा ,ऐसा करने वाले के साथ मारपीट की जाती है और फौरन उनके वीडियो और फोटो को डिलीट भी कराया जाता है.

जुआ खिलाते लोग
जुआ खिलाते लोग

डीआईजी ने कार्रवाई की कही बात

मामले को लेकर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा से जब बातचीत की गई तो उन्होंने इस पर आश्चर्य जताया ,डीआईजी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर जुआ का खेल चलाया जा रहा है. जिसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि तकरीबन दो वर्ष पूर्व यहां वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दबिश दी थी जिसके बाद काफी दिनों तक खेल बन रहा था .लेकिन अब एक बार फिर यहां जुआ का खेल बदस्तूर जारी है.

http://Adityapur Crime news : एचडीएफसी बैंक एटीएम में चोरी का प्रयास, तीन चोर पकड़ाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *