ईचा डैम निर्माण के विरोध में कुर्सी गांव में जुटे ग्रामीण, MLA ने डूब क्षेत्र के मानकी मुंडाओं व ग्रामीणों से किया आह्वान, एकजुट होकर ईचा डैम निर्माण विरोध में साल भर आंदोलन की रणनीति तैयार करें

CHAIBASA:- ईचा डैम निर्माण का विरोध में बुधवार को कुर्सी पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की. जिसमें ग्रामीणों के आग्रह पर चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा भी मुख्य रूप से बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में डूब क्षेत्र के लगभग 38 गांवों से 5-5 प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी मुखर होकर डैम निर्माण का विरोध किया.

विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 124 गांवो का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. श्री बिरुवा ने इस परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी गांव-क्षेत्र के मानकी मुंडा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर आंदोलन की रुप रेखा तैयार करने का आह्वान किया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा इस लड़ाई में सदैव ग्रामीणों के साथ हैं. जरुरत पड़ेगी तो जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र में वे विधानसभा में ईचा डैम निर्माण बंद कराने की मांग करेंगे.

तांतनगर में 6 को होगी बैठक
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि डैम निर्माण से ग्रामीण बेघर होंगे, उनकी जमीन, खेत, देशावली आदि सभी बर्बाद हो जाएगा। ऐसी योजना का क्या मतलब जिससे मानव जीवन तबाह हो जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 नवंबर को तांतनगर हाट परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. जिसमें विधायक निरल पूर्ति को भी आमंत्रित किया जाएगा. बैठक को दाशकन कुदादा, बिंदराय देवगम, गुलिया कुदादा, बबलू गोप, सुकरा तिर्की, साधो पूर्ति, राज किशोर महाराणा, बामिया महाराणा, नागी कुई आदि ने भी संबोधित किया.

बैठक में मौदी, कुरसी, जयपुर, बांदोडीह, खीरी, बालीडीह, बरकुंडिया समेत लगभग 38 गांवों के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *