विनोद कुमार सावैयां बने आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष

Chaibasa : कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां को आदिवासी हो समाज महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में महासभा के महासचिव सोमा कोड़ा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

कोल्हान भूमि बचाओ समिति तथा यंगस्टर्स यूनिटी कोल्हान ने दी धरती आबा को श्रद्धांजलि

सोमा कोड़ा ने बताया कि आदिवासी हो समाज हित विनोद कुमार सावैयां की सक्रियता को देखते हुए उनको यह पद दिया गया है। ताकि हो समाज को भी इसका लाभ मिले। विनोद कुमार सावैयां को 15 दिनों के अंदर जिला समिति का विस्तार कर महासभा की केंद्रीय कमेटी को सूचित करने का निर्देश भी दिया गया है। इधर श्री सावैयां ने जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जतायी है और महासभा की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है।

कौन है विनोद कुमार सावैयां

चाईबासा के बिरुवानगर निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार सावैयां कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष हैं। वे टाटा कॉलेज चाईबासा से ग्रेजुएट (अंग्रेजी प्रतिष्ठा) हैं और रांची यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी विषय में बीएड की डिग्री ली है। जबकि स्कूली शिक्षा लाला लाजपत राय सेकेंडरी स्कूल पुनदाग रांची से स्कूली शिक्षा और लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज करणडीह जमशेदपुर से इंटरमीडियेट उत्तीर्ण की थी। वे कद्दावर राजनेता बागुन सुंबरुई तथा सांसद मधु कोड़ा के भी सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं। 1990 में बाहुबली सांसद विजय सिंह सोय के शागिर्द रहते हुए युवा कांग्रेस के तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष भी रहे। विधायक निरल पुरती के साथ भी कई चुनाव में काम किया था। फिर 2020 में कोल्हान भूमि बचाओ समिति का गठन कर जमीन अवैध कब्जे के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। उसकी पत्नी नीलम प्रियंका सावैयां तांतनगर की जिला परिषद सदस्य रह चुकी है।

http://कोल्हान भूमि बचाओ समिति के नेतृत्व में रैयतों ने 4 एकड़ जमीन पर किया दखल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम