अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता: धनबाद को हराकर पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाइनल में

क्रिकेट

राँची — राँची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित अंतर जिला अंडर-19 (एलीट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में पश्चिमी सिंहभूम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद को 118 रनों से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है।

 क्रिकेट

अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 विश्वजीत का दोहरा शतक, लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब ने जगन्नाथपुर को 271 रन से हराया

अब सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम का सामना 22 जनवरी को जमशेदपुर से होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 90 ओवर में सभी विकेट खोकर 375 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन दूबे ने शानदार शतक जड़ते हुए 116 रन की पारी खेली। कप्तान साकेत कुमार सिंह ने 82 रन, आमर्त्य चौधरी ने 53 रन तथा अंजनी कुमार यादव ने 46 रन का अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद की टीम 64.1 ओवर में 257 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। धनबाद की ओर से रुद्र नारायण ने 104 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि सिद्धार्थ सिन्हा ने 49 रन बनाए।

पश्चिमी सिंहभूम की गेंदबाजी में हृतिक सेठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं पियुष त्यागी और सत्यम सिंह को दो-दो विकेट की सफलता मिली।

मैच समाप्ति के बाद पश्चिमी सिंहभूम के सचिन दूबे को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

http://Ashok Kumar Jain District Knockout Cricket Tournament 2025-26 : अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 विमलेश नाग के शतक से फ्रेंड्स क्लब चाईबासा की शानदार जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला