पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सांसद गीता कोड़ा से की मुलाकात, झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 को निरस्त करने की मांग की

Chaibasa- पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा के नेतृत्व में स्थानीय सांसद गीता कोड़ा को सर्वप्रथम चेंबर की मांग टाटा गुआ पैसेंजर चलाने के लिए और अन्य जरूरी ट्रेन चलाने के लिए सदन में और सदन के बाहर में आवाज उठाने के लिए हमारी लोकप्रिय सांसद को चेंबर के तरफ से साधुवाद प्रेषित किया गया.

इस दौरान झारखंड विधानसभा में पारित झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 को निरस्त करने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई. सांसद गीता कोड़ा ने आश्वासन दिया कि पहले इस विधेयक को मंगाकर देखती हूं, उसके बाद इसमें क्या किया जा सकता है वह अवश्य करूंगी. इसका विस्तृत ब्यौरा थोक एवं खुदरा खाद्य समिति के चेयरमैन गौरव मूंधड़ा द्वारा सांसद को दिया गया. इसमें खास महल एवं लीज समिति के चेयरमैन इम्तियाज खान खान एवं भूतत्व समिति के चेयरमैन छोटे लाल गुप्ता जनसंपर्क समिति के चेयरमैन सर्वेश प्रसाद और अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *