सहारा गार्डन सिटी में सिंदूरदान के साथ विसर्जन जुलूस में शामिल हुई महिलाएं, झूमते मां दुर्गा को दी विदाई

Saraikela:- सहारा गार्डन सिटी आदित्यपुर में विजयदशमी के उपलक्ष पर सिंदूरदान में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई ।मां दुर्गा से अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर दान कर एक दूसरे के साथ सिंदूर खेला किया।

विज्ञापन

विजयदशमी के उपलक्ष पर सिंदूरदान के साथ महिलाओं ने पूजा कमेटी के साथ मिलकर नाचते- झूमते मां दुर्गा को विदाई दी. कमेटी द्वारा तय समय के अनुसार दुर्गा प्रतिमा का शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन कर दिया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष शशांक गांगुली और सचिव सचिकांत ने बताया कि, पूजा कमेटी समेत सोसायटी वासियों के प्रयास से हर्षोल्लास के माहौल में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न हुआ। 9 दिनों तक चले इस दुर्गोत्सव में इस बार पूजा कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। पूजा के दौरान डांडिया नाइट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए जिस का लुफ्त लोगों ने उठाया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *