worker’s death: कांड्रा नीलांचल कंपनी में लापरवाही ,ट्रेलर से टकराकर मजदूर की मौत

Saraikela: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड में कार्यरत स्थायी कर्मी की मौत कंपनी परिसर में ट्रेलर की चपेट में आकर हो गई. मृतक राजू मंडल कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा पंचायत का रहने वाला था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तकरीबन 3.45 बजे कंपनी परिसर में आयरन ओर लोड ट्रेलर (संख्या-JHO5CG-7267) अनलोड कार्य करने के दौरान कंपनी में कार्यरत स्थायी मजदूर राजू मंडल का सर ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गया. जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. घटना के बाद आनन-फानन में कंपनी प्रबंधन द्वारा उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि घटना के बाद मजदूर राजू मंडल की मौत हो चुकी थी.
मृत मजदूर के परिजन और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता जारी
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी के एचआर रवि सिंह ने बताया है कि उन्होंने खुद घायल मजदूर को टीएमएच इलाज के लिए भर्ती कराया. लेकिन चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद कंपनी प्रबंधन मजदूर के परिजनों से वार्ता कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *