World Blood Donor Day: Tata Steel Hospital नोवामुंडी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, नोवामुंडी कॉलेज के छात्रों ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

Novamundi :- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी ने आज नोवामुंडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन डॉ धीरेंद्र कुमार, सीएमओ, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी ने डॉ विजय रमेश टोपनो, विशेषज्ञ, चिकित्सा सेवा ओएमक्यू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टरों की उपस्थिति में किया। इस रक्तदान शिविर में कुल 19 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जहां नोवामुंडी कॉलेज के छात्रों ने इस कैंप में अपना महवपूर्ण योगदान दिया।

गौरतलब है कि जीवन बचाने के लिए सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 14 जून को दुनिया भर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन रक्त दाताओं को धन्यवाद देने का भी एक अवसर है जो निरंतर रक्तदान करते है। इस वर्ष, विश्व रक्तदाता दिवस की थीम “रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है, प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं”, जिसका उद्देश्य उन भूमिकाओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है जो स्वैच्छिक रक्तदान, जीवन को बचाने और समुदायों के भीतर एकजुटता बढ़ाने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *