
यह प्रक्रिया भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकतांत्रिक और युवावादी सोच से दिशा मिली है। जब वे भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी थे, तब उन्होंने संगठन में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूती से स्थापित करने की नींव रखी थी।भारत एक नए युग की शुरुआत देख रहा है, जहाँ युवा नेता अब सीधे सदस्यता से चुने जाएंगे। नेताओं को नामांकित करने के बजाय चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से लाना भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक विकास है। इस चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। भारतीय युवा कांग्रेस उन सभी युवाओं से आग्रह करती है, जो समाज और देश की सेवा में रुचि रखते है, कि वे आगे आएं और इस ऐतिहासिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। चुनाव से पहले अभ्यर्थियों के लिए ओरिएंटेशन व प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा।Whatsapp Us