छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: सपड़ा दोमुहानी घाट पर विशेष गोताखोर टीम तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आदित्यपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त पहल, किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए नदी में लगातार निगरानी रखेंगे 8 प्रशिक्षित गोताखोर

​
​आदित्यपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ 2026 के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी कड़ी में आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सपड़ा दोमुहानी स्थित स्वर्णरेखा नदी छठ घाट पर किसी भी आकस्मिक दुर्घटना एवं डूबने की स्थिति से त्वरित बचाव व राहत कार्य हेतु एक विशेष गोताखोर टीम का गठन किया गया है। यह महत्वपूर्ण पहल आदित्यपुर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में की गई है।

​छठ पूजा के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता। गठित की गई यह विशेष टीम अर्घ्य के दौरान नदी में लगातार गश्त और निगरानी रखेगी, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना समय गंवाए तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया जा सके। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे गहरे पानी में न जाएं और घाट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों तथा गोताखोरों के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
​आपातकालीन स्थिति में त्वरित संपर्क के लिए प्रशासन द्वारा घाट पर तैनात 8 प्रमुख गोताखोरों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं:

1. ​परशुराम पंडित – 9955132469
2. ​वीर बहादुर – 9199171522
3. ​किशन – 6205657957
4. ​विमलेश – 7903487293
5. ​गोलू – 9905999506
6. ​राजीव – 9608904424
7. ​मोहित – 7033677752
8. ​आयुष – 9279240070
9.
​प्रशासन की इस तत्परता से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *