चाईबासा : नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट होने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु में गुरुवार की शाम एक आईईडी विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में 14 वर्षीय नारा कोड़ा मासूम बच्चे की मौत हो गई है. घटना टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव स्थित तेनदा जंगल में घटना घटित हुई है. जंहा में एक प्रेशर IED विस्फोट हुआ है. जंहा बच्चे का पैर आईईडी पर पड़ जाने से आईडी ब्लास्ट हो गया और घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों के बिछाए गए आईईडी बम हुआ ब्लास्ट, एक ग्रामीण महिला की हुई मौत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

मृतक के शव को ले जाते हुए
मृतक के शव को ले जाते हुए

पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा जगह जगह आईईडी विस्फोटक जमीन में लगाए गए हैं. जिसकी चपेट में आने से आए दिन ग्रामीण घायल हो रहे हैं और कई ग्रामीणों की मौतें भी हो चुकी है. इसके साथ ही पशु भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. विगत 13 अप्रैल को गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाया गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई थी.

रेंगड़ाहातु गांव से पश्चिमी जंगल में एक प्रेशर आईडी (IED) विस्फोट हुआ है. बच्चा अपने अभिभावकों के साथ पत्ता तोड़ने और लकड़ी लाने गया था. इसी दौरान बच्चे का पैर नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईडी पर चला गया जिससे आईईडी ब्लास्ट हो गया और बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है. घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी. लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से गुरुवार को पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची. शुक्रवार की सुबह जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल की ओर रवाना हुए हैं.

http://झामुमो के गठबंधन धर्म निभाने के कारण कांग्रेस2019 में अस्तित्व में आया – सोनाराम

बता दें कि टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ 174 कैम्प स्थापित है कैम्प के द्वारा समय समय पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जाता रहता है.

पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुरुवार की शाम टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगड़ाहातु से पश्चिम स्थित जंगल मे एक आईडी विस्फोट हुआ है. जिसमे एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है.

http://”एक शाम श्याम के नाम” श्याम प्रभु के भजनों की गंगा में डुबकी लगाते रहे भक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम