आदित्यपुर बंतानगर में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर पानी टंकी मैदान के पास 19 वर्षीय विशाल हायबुरू युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार दोपहर की बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की माँ दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है और वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह काम पर निकली थी, इस बीच दोपहर में जब वह घर आयी तो दरवाजा बंद पाया, तब खिड़की से झांकने पर देखा कि पुत्र फंदे से झूल रहा है. जिसके बाद स्थानीय बस्ती वासियों के सहयोग से मृत युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया. आर आई टी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर रविवार को सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *