24वां श्री श्री शनिदेव जन्म महोत्सव सह श्री श्री साई स्थापना महोत्सव का हुआ आयोजन, कल हवन-शांति यज्ञ एवं भंडारा का आयोजन

Chaibasa:- चाईबासा के अमला टोला स्थित श्री शनि साईं मंदिर में 24वां श्री श्री शनिदेव जन्म महोत्सव सह श्री श्री साई स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया. 

[videopress TWFexXZD]

प्रथम दिन कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शिवा तालाब पहुंची. जहां कलश में जल भरकर शहर का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा मंदिर पहुंची. जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इस दौरान भजन संध्या में जमशेदपुर से आये टीवी कलाकारों द्वारा शनिदेव महाराज और साई भजनों से भक्तों का मन मोह लिया. सोमवार को पुजा, पाठ, हवन व शांति यज्ञ एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *