चाईबासा : सारंडा में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिपुंगा के सारंडा जंगल स्थित लिपुंगा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह 4 से शुरू हुई मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या 5 हो गई है. जबकी इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के बाद चलाये गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली का शव बरामद किया.

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : सुरक्षा सुरक्षा बल एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर कई घायल

सर्च ऑपरेशन में बरामद नक्सलियों की सामग्रियां

रात्रि से अभियान हुआ था शुरू

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के अजय महतो एवं कांडे होनहागा अपने दस्ता सदस्यों के साथ चाईबासा जिला के गुवा थाना एवं जेटेया थाना के सीमावर्ती क्षेत्र लिपुंगा, कुलासाई, झीरझोर व राईका के आस-पास पहाड़ी जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील है और किसी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की फिराक है. इस आसूचना के सत्यापन के लिए एक संयुक्त अभियान दल का गठन कर रविवार की रात्रि से अभियान प्रारंभ किया गया.

बरामद सामग्रियों के साथ सीआरपीएफ एवं कब्र के जवान

सुरक्षा बलों को देख नक्सलियों ने कर दी थी फायरिंग

अभियान के क्रम में आज लगभग 5.30 बजे भोर में गुवा थानान्तर्गत लिपुंगा एवं कुलासाई के समीप जंगल पहाडी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सलियों की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलाबारी प्रारंभ कर दी गई. आत्मरक्षा में सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. यह मुठभेड़ लगभग 01 घंटे के आस-पास तक चला. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए. गोलाबारी समाप्ति के बाद सर्च अभियान चलाया गया. जिस दौरान सुबह के समय 04 (चार) माओवादियों का शव बरामद की गई एवं 02 (दो) अन्य माओवादी को भी गिरफ्तार किया गया.

सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद कोबरा के जवान

अभियान के दौरान 5 नक्सलियों का मिला शव

साथ ही दोपहर के बाद अभियान क्षेत्र में वृहत रूप से सर्च अभियान जारी था. सर्च अभियान के दौरान दोपहर में लगभग 1 बजे के आस-पास 01 (एक) महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. गिरफ्तार माओवादी व विश्वस्त सुत्रों के द्वारा सत्यापन के क्रम में 05 (पाँच) मृतको की पहचान की गई है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

5 मृतक नक्सलियों की हुई पहचान –

मृतक नक्सलियो में जोनल कमेटी सदस्य काण्डे होनहागा उर्फ गोविन्द नागदुवार उर्फ दिरीसुम, सबजोनल कमेटी सदस्य सिंगराय उर्फ मनोज कुंजाम, दस्ता सदस्य जोंगा, दस्ता सदस्य सुर्या उर्फ मनता देवगम उर्फ मुण्डा, दस्ता सदस्य सपनी हांसदा पति टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा की पहचान की गई है.

बरामद हथियार और कारतूस

गिरफ्तार नक्सली –

  1. एरिया कमांडर टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा, पे०-विशु हांसदा, सा०-हतानाबुरू, थाना-छोटानागरा, प० सिंहभूम, चाईबासा
  2. दस्ता सदस्य बतारी बानरा पे०-काण्डे बानरा, सा० सरजोमबुरू, थाना टोंटो, प० सिंहभूम, चाईबासा


हथियार और कारतूस बरामद-

सर्च के दौरान शवों के अलावा एस०एल०आर० राइफल-02, इंसास राइफल-01, 303 राइफल-01, बोल्ट एक्शन राइफल-02, 9MM पिस्टल-01, डेटोनेटर-13 पीस, नक्सली साहित्य, 15-18 लोगो की ठहरने की सामग्री, विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों, अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें : http://3 PLFI Militants Arrest : पुलिस के साथ मुठभेड़ करने वाले 3 PLFI उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *