Adityapur Late night Firing: युवा राजद जिला अध्यक्ष के भाई को मारी गोली, ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीटोला संजय नगर के पास देर रात अपराधियों ने विवाद के चलते दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिसमें सरायकेला-खरसावां युवा राजद ज़िला अध्यक्ष उदित यादव के भाई समेत एक अन्य युवक को गोली लगी है .जिनका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Adityapur Firing: रियल एस्टेट एजेंट पर चली गोली, 5 वर्षीय बेटा भी घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर दिन्दली निवासी युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव के भाई विवेक यादव अपने दोस्त जशनप्रीत उर्फ भुट्टर के साथ ट्रांसपोर्ट में चलने वाले अपने ट्रकों का काम पूरा कर देर रात घर लौटे थे ,इस बीच एस टाइप मोड़ बीडीएस मॉल के समीप एक चाय दुकान में कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ हुआ, बाद में विवेक यादव व जश्नप्रीत अपनी हुंडई वरना कर में सवार होकर वहां से निकल पड़े, जशनप्रीत को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स मोड़ के पास घर छोड़ने के दौरान अचानक काले रंग की वेन्यू कार में पहुंचे 4 से 5 की संख्या में युवको ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे जसप्रीत उर्फ भुट्टर  के पेट में गोली लगी जबकि मौके पर मौजूद विवेक यादव के गले के पास से गोली छूकर निकल गई, घटना के बाद देर रात दोनों घायल युवकों को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गोली लगने से घायल हुए जश्नप्रीत का ऑपरेशन किया जा रहा है ,जबकि विवेक यादव ऑब्जर्वेशन में है .इधर घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन