चाईबासा में AIDSO का 72वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, नई अनुमंडल कमेटी का गठन

Chaibasa (चाईबासा): ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) का 72वाँ स्थापना दिवस चाईबासा में पूरे सम्मान, अनुशासन और क्रांतिकारी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं छात्र साथियों ने देश के महान क्रांतिकारियों, शहीदों, मनीषियों एवं वैज्ञानिकों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

भाजपा जिला कार्यालय चाईबासा में गरिमामय ढंग से मनाया गया वीर बाल दिवस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ के राज्य कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुम्हार ने वर्तमान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था कई संकटों से गुजर रही है, ऐसे में छात्रों को संगठित होकर जनवादी मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने AIDSO के स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।


वहीं राज्य उपाध्यक्ष रिंकी बंश्रीआर ने छात्रों को संगठन के विस्तार के लिए प्रेरित किया और आने वाले समय में शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े संघर्षों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने संगठनात्मक अनुभव साझा किए।

अनुमंडल कमेटी का पुनर्गठन

स्थापना दिवस के अवसर पर AIDSO चाईबासा अनुमंडल कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नई कमेटी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई—
अध्यक्ष: जयमुनी बारी
उपाध्यक्ष: कृष्णा तामसोय
सचिव: डेविड तामसोय
कार्यालय सचिव सह कोषाध्यक्ष: सुचित्रा बानरा
कार्यक्रम का समापन एक प्रेरणादायक जनवादी गीत एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से AIDSO जिला सचिव सत्येन कुमार महतो, जिला अध्यक्ष सगुन हांसदा, जिला उपाध्यक्ष जतिन दास, शुभाशीष प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष डेविड तामसोय, सुचित्रा बानरा, जयमुनी बारी, कृष्णा तामसोय, अनूप मुर्मू तथा सम्मानित अतिथि के रूप में हो भाषा के अध्यापक चंद्रमोहन हेंब्रोम उपस्थित रहे।

http://महिला कॉलेज, चाईबासा की छात्रा लालमती देवगम का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम