Jamshedpur Blanket Distribution KMPM-83 बैच द्वारा 100 कंबल वितरण: प्रथम चरण संपन्न, समाज सेवा में आगे बैच के सदस्य

जमशेदपुर: लौहनगरी में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए KMPM-83 बैच ने एक सराहनीय सामाजिक पहल की है। अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए, बैच के सदस्यों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 1000 कंबल वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Adityapur Social Work: समाज सेवा की मिसाल: अद्यपीठ काली मंदिर परिसर में दिवंगत संस्थापकों की याद में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल वितरण

​इसी अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत आज रविवार को की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के 100 गरीब और बेसहारा लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में राहत की गर्माहट पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान साफ देखी गई।


​इस पुनीत कार्य में बैच के सदस्य मनोज, सुनील, अजय, आमोद, बृजकिशोर, मदन, प्रमोद एवं सुरेश ने सक्रिय भूमिका निभाई। वितरण के दौरान सदस्यों ने कहा कि ठंड के इस भीषण प्रकोप में किसी भी गरीब को खुले आसमान के नीचे कष्ट न हो, यही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य चिन्हित क्षेत्रों में शेष 900 कंबलों का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। KMPM-83 बैच का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रहा है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की एक मिसाल पेश कर रहा है।

http://Adityapur blanket distribution: मिथिला सांस्कृतिक परिषद् द्वारा ठंड से राहत की पहल आदित्यपुर में कंबल वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *