सरायकेला: कांड्रा मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर,  सीमेंट लदा ट्रक सैलून औऱ घर में घुसा

सरायकेला: कांड्रा मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर जारी है जहां बालीडीह घुटबेड़ा गांव में तेज गति से सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रहे सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर होटल सैलून को तोड़ते हुए बिजली की पोल में जा टकराया जिससे घर में से सोए हुए मकान मालिक के पुत्र ,पत्नी और पुत्र बाल बाल बच गए .
घटनास्थल का वीडियो
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. मकान मालिक सुमित्रा प्रमाणिक देवी ने बताया कि सुबह के 3:00 बजे अचानक से जोर का आवाज हुआ.उठने पर देखा कि सीमेंट लदा एक ट्रक दुकान और घरों को तोड़ते हुए बिजली की पोल और सूखे पेड़ से जा टकराई है। जिससे उनका बना हुआ मकान दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो जाने पर सुमित्रा देवी के परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है उन्होंने बताया कि रोजगार का एकमात्र साधन उन लोगों से छिन गया इन्होंने बताया कि उनका एकमात्र पुत्र जो विकलांग है होटल चलाकर अपना भरण पोषण कर रहा था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *