आदित्यपुर: दुकान से पैसे चुरा कर भाग रहे चोर को पुलिस ने दबोचा

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशवाणी चौक सड़क किनारे हेलमेट दुकान के गले से पैसे चुरा कर भाग रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशवाणी चौक सड़क किनारे अमरेंद्र पांडे के हेलमेट दुकान के गल्ले से एक हज़ार रुपए युवक चुरा के भाग रहा था तभी दुकानदार अमरेंद्र पांडे की नजर उस पर पड़ी. जिसके बाद शोर मचाए जाने पर आकाशवाणी चौक में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने युवक को धर- दबोचा .युवक की तलाशी लेने पर एक हजार नगद रुपए जेब से बरामद हुए. युवक को आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है युवक का नाम करण है जो बिष्टुपुर के आसपास रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *