चौका: नक्सल प्रभावित रेयड़दा गांव में वृद्ध महिला की हत्या

Saraikela:  चौका थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव रेयड़दा में 70 वर्षीय विधवा सोमवारी सरदार को आपसी विवाद में दावली से मार कर हत्या कर दी गई. थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि पड़ोस के रहने वाला बुधु सरदार ने सोमवारी सरदार को दावली मार कर हत्या की हैं.
सूचना पर पुलिस पहुंचे तथा शव को मृतिका के घर से बरामद कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. हत्यारोपी बुधु सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि किन कारणों से सोमवारी सरदार की हत्या की गई है इसकी  जांच पुलिस कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *