जयंती पर याद किए गए स्व० सीताराम रुंगटा, चिरस्मरणीय रहेगा उनका योगदान : कांग्रेस

Chaibasa : कांग्रेस भवन चाईबासा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. सीताराम रुंगटा की जयंती पर मंगलवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. विदित हो कि चाईबासा में कांग्रेस भवन का निर्माण सीताराम रुंगटा की देन रही है जिसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्ण वल्लभ सहाय ने किया था.

पश्चिमी सिंहभूम जिले में निरंतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने में स्व०रुंगटा की अग्रणी भूमिका रही है. कई शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थान एवं कई नागरिक सुविधाएं आज इनकी देन है. इनके देन जिले के नागरिकों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा और स्व० सीताराम रुंगटा के योगदान को भूला नहीं जा सकता है. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, रितेश कुमार तामसोय, जितेन्द्र नाथ ओझा, विश्वनाथ तामसोय, दिकु सावैयां, मुकेश कुमार, बासुदेव सिंकु, संतोष सिन्हा, राकेश कुमार सिंह , हरीश चन्द्र बोदरा, सुखलाल हेम्ब्रम, डॉ.क्रांति प्रकाश, विक्रमादित्य सुंडी, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *