सरायकेला: तिरिलडीह में एसटीटीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Saraikela: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में राजनगर प्रखंड क्षेत्र के तिरिलडीह में गुरुवार को एक दिवसीय एसटीटीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्धघाटन बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा इसका लाभ उठाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा असंगठित तथा भवन निर्माण श्रमिकों का  बीओसी लेबर कार्ड के लिए निबन्धन किया जा रहा। जिसके तहत निबन्धित श्रमिकों को लगभग 15 प्रकार के लाभ दिए जाने का प्रावधान है।किन्तु जागरूकता की भारी कमी के कारण कोल्हान प्रमण्डल में श्रम शक्ति का बहुत बड़ा वर्ग इस कार्ड का निबन्धन से वंचित हैं, जो अत्यन्त चिन्ताजनक है।उन्होंने डिजीटल इंडिया के बारे में प्रकाश डालते हुए देश में हो रहे वैज्ञानिक परिवर्तन की जानकारी दी।वितीय लेनदेन डिजीटल तरीके से करने का सुझाव दिया। आगे आरके गोप ने कहा कि देश के श्रमिकों के जीवन में गुणात्मक परिवर्त्तन तथा खुशहाली लाकर ही समतामूलक समाज के परिकल्पना को साकार किया जा सकता। जिसके लिए बोर्ड 1958 से संकल्पवद्ध है। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक संतोष कुमार महतो ने किया। उन्होंने ई-श्रम कार्ड निबन्धन प्रक्रिया, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के बारे में जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित पम्पलेट्स भी प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को बोर्ड की ओर से एक दिन का भत्ता 250 रुपये उनके आधार लिंक बैंक खाते में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया।  लकार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखण्ड श्रमिक मित्र धीरज महतो, ग्राम प्रधान भीमसेन मुर्मू, प्रधानाध्यापक अर्जुन टुडू , लखीराम महतो,अन्नू गौड़ आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा