सरायकेला: नवविवाहित 32 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

Saraikela: सरायकेला खरसावां सडक पर कीता पैट्रोल पंप के पास बाइक एवं स्कूटी के सीधी टक्कर में 32 वर्षीय विश्वामित्र गोप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना मे मुरुप पंचायत के मुखिया दंपती गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

 घटना रविवार शाम 6 बजे के आसपास की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली अपने पति शंभु माहली के साथ सरायकेला से नया स्कूटी खरीदकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीच कीता पैट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ सीधी टक्कर हो गयी। जिसमे स्कूटी सवार मुखिया दंपति व बाइक सवार युवक गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक व स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां बेहतर इलाज के लिए मुखिया दंपति को जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद सरायकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक की शादी हाल ही में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप