खरसावां: मां आकर्षणी के पीठ पर वार्षिक आखान यात्रा आयोजन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गीत गाकर बांधा समा,देखें VIDEO

खरसावां : खरसावां के प्रसिद्ध शक्ति पीठ आकर्षिणी माता के दरवार में रविवार को आखान यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा पूजा अर्चना की। मां आकर्षणी की पीठ पर पूजा अर्चना करने के लिये कोल्हान के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे थे। सुबह पांच बजे शुरु हुई मां आकर्षणी की पूजा देर शाम तक चलती रही।
खरसावां के चिलकु स्थित रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता के पीठ पर जा भक्तों ने तीन सौ फीट की ऊचाई चढ़ कर पूजा अर्चना की। मन्नत पूरी होने पर दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बकरा, भेड़ा, मुर्गा व बतख की बली चढ़ाई। कहा जाता है कि पहाड़ी पर नंगे पांव चढ़ कर सच्चे हृदय से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, मीरा मुंडा, वरीय नेता गणेश माहली, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, लक्ष्मण टुडू, मुखिया सविता मुंडारी, विजय महतो, उदय सिंहदेव, रामजी सिंहदेव, प्रभाकर मंडल समेत काफी संख्या में लोगों ने माथा टेका. सभी लोगों ने मां आकर्षणी से क्षेत्र के खुशहाली की कामना की.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आकर्षणी पीठ पर की पूजा अर्चना
जनजाती मामलों के केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने भी अपनी पत्नी मीरा मुंडा समेत लोगों के साथ आकर्षणी पीठ पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि मां आकर्षणी की कृपा हम सबों पर बना रहे. खरसावां के साथ साथ राज्य विकास के मार्ग पर आगे बढ़े. यहीं माता से मन्नत मांगा है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि आकर्षणी पीठ के विकास के लिये उन्होंने पूर्व में भी कई कार्य किये है. आगे भी यह यहां के विकास के लिये कार्य करेंगे.  उन्होंने भारत सरकार की ओर से क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर वरीय नेता गणेश माहली ने भी उनके साथ साथ हजारों लोगों की आकर्षणी पीठ पर गहरी आस्था है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *