सरायकेला: इंस्पेक्टर आलोक दुबे को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का अवार्ड, डीआईजी -एसपी ने किया सम्मानित

सरायकेला:  जिले के तेज तरार पुलिस पदाधिकारी में शामिल 2012 बैच के गैलंट्री अवॉर्डी इंस्पेक्टर आलोक दुबे को पुलिस लाइन दुगनी में संपन्न हुए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से सब इंस्पेक्टर प्रमोशन ट्रेनिंग प्रोग्राम में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक के अवार्ड से सम्मानित किया गया है .इन्हें ये सम्मान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा और एसपी आनंद प्रकाश द्वारा दिया गया।

शुक्रवार को दुगनी पुलिस केंद्र में आयोजित हुए पासिंग परेड में शिरकत करते हुए कोल्हान रेंज डीआईजी अजय लिंडा ने 47 एएसआई से प्रोन्नत हुए एसआई को प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में इंस्पेक्टर आलोक दुबे को भी यह सम्मान मिला है। 10 नवंबर से 5 जनवरी तक चले इस 8 हफ्ते के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने आईपीसी, सीआरपीसी, क्रिमिनल लॉ, साइंटिफिक टूल्स एंड इन्वेस्टिगेशन विषय पर प्रशिक्षण दिया था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *