Adityapur Suside: RSB कर्मी ने घर में की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सतबहिनी में तरुण कुमार (45) नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र की आरएसबी कंपनी में वह काम करता था।
शनिवार को वह दो बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। शाम को जब उसका भाई आया तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, किन्तु सफलता नहीं मिली। खिड़की से झांक कर देखा तो तरुण फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि वह अविवाहित था और भाई के साथ रहता था।
कंपनी प्रबंधन ने कहा 3 दिनों से नहीं आया था काम पर
घटना के संबंध में कंपनी प्रबंधन से जानकारी प्राप्त हुई हैं कि मृतक विगत 3 दिनों से ड्यूटी नहीं आया था। इधर पूरे मामले पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते, जबकि पुलिस  आगे छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *