आदित्यपुर: वार्ड 31 मे सुदंर कांड पाठ का भव्य आयोजन

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 के मार्ग संख्या 11 में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान स्थानीय र्कीतन मंडली के द्वारा सुंदर पाठ किया गया। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगो के महाभोग के प्रसाद को ग्रहण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंडली के द्वारा पूजन कार्य के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस पूजन कार्य में यजमान के रूप में पार्षद रिंकू राय उपस्थित थी। कार्यक्रम के समापन के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा नप के पूर्व उपाध्यक्ष्ज्ञ पुरेंद्र नारायण सिंह,एवं वार्ड के विकास के लिए बेहतर कार्य करने हेतु पार्षद रिंकू राय के साथ ही सामाजिक गतिविधि में काम करने के लिए अशोक पौदार को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक पौदार,नवल राय,कालीकांत पाठक, भोला मिश्रा, त्रिवेणी चौधरी,पल्टू कुमार,कैलास कुमार,संजीव कुमार उर्फ निन्टू,मुकेश कुमार उर्फ विक्की,सोनू कुमार,मोनू कुमार,के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *