Adityapur: 17 वे पुण्यतिथि पर याद किए गए युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अमरेंद्र मिश्रा

आदित्यपुर: युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अमरेंद्र मिश्रा को उनके 17 वे पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उनका 21 फरवरी 2006 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.
स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्रा के  कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सराहा. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने  कहा कि अमरेंद्र मिश्रा पार्टी के सच्चे सिपाही थे. आज उन्हीं के संघर्ष के बदौलत संगठन में सैंकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े और आज सरायकेला खरसावां जिले में युवाओं का सशक्त संगठन कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं. श्रद्धांजलि सभा संचालन करते हुए लालबाबू सरदार ने कहा कि वे आंदोलन कारी नेता थे, क्षेत्र की छोटी छोटी समस्याओं को लेकर वे युवाओं को एकजुट कर आंदोलन करने सड़कों पर उतर जाते थे. खिरोद सरदार, समरेंद्र नाथ तिवारी, संगीता प्रधान, शैलेश गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, राज मंगल ठाकुर, शौमिक बनर्जी, दिनेश लाल, उमेश महतो, बैकुंठ चौधरी, बीएस मिश्रा, अमूल्य महतो, आदि शामिल रहे.
वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप