Adityapur Bike Theft: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है. बीते दो दिनों में थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटना सामने आयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र से 2 दिन पूर्व एक बाइक चोरी की घटना घटित हुई. इसके ठीक अगले दिन मंगलवार को दिण्डली बाजार में बाइक चोरी की घटना घटित हुई है. मामले को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा है कि बाइक चोरी की घटना सामने आई है. जिसमें पुलिस पड़ताल कर रही है. और बाइक चोरी के संबंध में पुलिस को सफलता भी प्राप्त हुई हैं जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *