Adityapur youth Suside: प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान 

सरायकेला: जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत न्यू विद्युत नगर में 17 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम विष्णु कुमार बताया जा रहा है. घटना रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है.
मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों ने बताया कि अपने बच्चे की खुशी की खातिर प्रेम संबंध को स्वीकार करने को तैयार थे, मगर लड़की के परिवार वालों के दबाव के कारण उनके पुत्र ने फांसी लगा ली.
घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि दोपहर में उसके पुत्र ने खीर बनाने की बात कही थी. यह सुनकर वह खीर बनाने का सामान लाने चले गई. लौट कर आने पर देखा घर के अंदर का दरवाजा बंद है. पड़ोसियों के सहयोग से एस्बेस्टस हटवा कर जब अंदर प्रवेश किया तो देखा उसका पुत्र फंदे से ढूंढ रहा है. अपने पुत्र को फंदे से झूलता देश आनन- फानन में उसे पड़ोसियों के सहयोग से अस्पताल ले गयी मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत