illegal liquor seized: एसपी के निर्देश पर कपाली पुलिस ने आबकारी विभाग के संयुक्त करवाई में अवैध शराब खेप पकड़ा

Saraikela : एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर कपाली पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की खेप पुलिस ने बरामद की है.

बरामद शराब

पुलिस एवं आबकारी विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो निवासी राजेंद्र बेड़ा के बंद घर में अवैध शराब जमाकर रखा गया है. जिसके बाद पुलिस ने यहां दबिश दी. घर में छुपा कर रखें 20 पेटी बीयर, अंग्रेजी शराब और 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारी राजेंद्र बेड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है. संयुक्त कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी सुनील भोक्ता और आबकारी विभाग के पदाधिकारी निर्भय सिन्हा सशस्त्र बल साथ मौजूद रहे. गौरतलब है कि अवैध -शराब धंधे को रोकने सरायकेला एसपी ऋषभ झा द्वारा थाना प्रभारियों को विशेष तौर पर निर्देशित किया गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत