Kharswan : देवर ने घर में घुस कर की विधवा भाभी की हत्या, हत्यारा गिरफतार 

Kharsawan : खरसावां के रायजेमा में एक युवक ने घर में घुस कर विधवा भाभी की धारदार दावली से वार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम रायजेमा गांव के सुकरा सरदार ने अपनी सगी विधवा भारी मुंगली सरदारीन (59) को उसके घर में घुस कर धारदार दावली से गरदन व कंधे में वार कर हत्या कर दी.

 खरसावां पुलिस को मामले की जानकारी रविवार की सुबह मिली. इसके पश्चात खरसावां पुलिस रायजेमा पहुंच कर शव के अपने कब्जे में ले कर पोष्ट माटम के लिये सरायकेला भेज दिया. दूसरी ओर खरसावां पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए टीम बना कर छापेमारी करते हुए हत्यारोपी युवक को सुकरा सरदार को पकड लिया. पुलिस हत्यारोपी युवक सुकरा सरदार से पुछताछ कर रही है. खरसावां पुलिस मुंगली सरदारीन की हत्या के कारणों पड़ताल में जुट गयी है. खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया हत्या का मुख्य कारण पुराना पारिवारिक विवाद होने की बात सामेन आ रही है. पुलिस अभियुक्त से पुछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि हत्या में प्रत्युक्त दारदार दावली को भी बरामद कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व ही मृतक मुंगली सरदारीन के पति स्व लोदरो सरदार का निधन हो चुका है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत