Saraikella panchayat dress code: छोटा गम्हरिया के पंचायत प्रतिनिधि अब ड्रेस कोड में दिखेंगे

गम्हरिया: प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत की प्रतिनिधि अब नए परिधान में नजर आएंगी। इस पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक कर ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया है।
इसके तहत सभी मुखिया से लेकर वार्ड सदस्य तक सभी अब किसी भी बैठक या कार्यक्रमों में हरे रंग की साड़ी व अन्य परिधानों में शिरकत करेंगे। उप मुखिया रेणु देवी ने बताया कि हरा रंग हमारी हरी-भरी धरती का प्रतीक है। इसलिए इसी रंग के ड्रेस का चयन किया गया है। विदित है कि झारखंड का यह पहला पंचायत होगा जहां सभी पंचायत प्रतिनिधियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *