Adityapur Crime News: सेवानिवृत टाटा कंपनी कर्मी के घर नगदी समेंत 10 लाख की चोरी, हथियार से लैस चोरो ने दिया घटना को अंजाम CCTV VIDEO

आदित्यपुर:  आरआइटी थाना क्षेत्र में इन दिनों हथियारबंद चोरो का आतंक देखा जा रहा है। बीती रात चोरो ने एमआईजी 87 से में नगद समेंत लाखो की चोरी कर ली है। जानकारी के अनुसार उक्त मकान के मकान मालिक देवेन्द्र प्रसाद अपनी पुत्री के यहां दुबई गये हुए है। वहीं घर के उपरी माले में किरायेदार रहता है। 
CCTV VIDEO
बीती रात हथियार बंद चोर घर के ग्रील को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और आलमीरा तोड़कर नगद समेंत सोने चांदी के आभूषण समेंत करीब 10 लाख से अधिक मुल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। देवेन्द्र प्रसाद उषा मार्टिन (अब.टाटा स्टील लॉंग प्रोडक्ट) में एचआर पद से सेवानिवृत हुए है। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेन्द्र प्रसाद कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी के यहां दुबई गये थे। इधर चोरो ने बीती रात हथियार से लैस होकर एमआईजी कॉलोनी की रेकी की। इसके बाद फिर एमआईजी 87 में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इधर मामले की सूचना आरआइटी पुलिस को दे दी गयी है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
पहले भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह के घर घूसने का किया प्रयास
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें सबसे पहले भाजपा सिमडेगा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह के घर चोर घूसने का प्रयास करते दिख रहे है। इन चोरो की संख्या 4 से 5 दिख रही है जो कि हथियार से लैस दिख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *