बड़ा कुचिया से दुंडचू की जर्जर सड़क से ग्रामीणों को मिलेगी निजात, विधायक दीपक बिरुवा ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

Chaibasa:- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टोन्टो प्रखंड के नीमडीह पंचायत में ग्राम बड़ा कुचिया चौक से दुंडचू तक पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास बुधवार को विधायक दीपक बिरुवा ने किया.

इसे भी पढ़ें :- विधायक निधि से नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का विधायक दीपक बिरुवा और पुलिस अधीक्षक ने किया उदघाटन

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक दीपक बिरुवा ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. जिसमें मुख्य रूप से बिजली की समस्या रही. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि इसके सेकेंड फेज में दुंडचू से हेस्सासुरनिया तक सड़क निर्माण कार्य होगा. इसके अलावा बड़ा कुचिया पास जर्जर पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा. उक्त तीनों योजना का कार्यान्वयन जनहित में जरुरी है, जो प्रखंड व जिला मुख्यालय आवागमन सड़क होने के साथ विभिन्न गांवों को जोड़ती है.

शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राज तुबिद, मुंडा बागुन सुंडी, दुंडचू मुंडा तुलसी सुंडी, मुखिया दशमा बरजो, मानकी सुंडी, कृष्ण सुंडी, पोरेश बिरुली, देवाशीष डोगरा, रोमी सिंहदेव, बिरसा बरजो आदि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें :- http://Kolhan Youth congress protect: कोल्हान यूथ कांग्रेस ने आदित्यपुर टोल ब्रिज जामकर किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता जाने का विरोध VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *