सड़क निर्माण कार्य मे लगे जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले, घटना को पीएलएफआई से जोड़ कर देखा जा रहा

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर-आनंदपुर सीमा थाना क्षेत्र स्थित झारबेड़ा पंचायत अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया है.

इसे भी पढ़ें :- सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, जमकर किया तोड़ फोड़

जेसीबी मशीन तिलिंदीरी से रानाबुरु सड़क निर्माण कार्य मे लगा था. बुधवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात 4- 5 लोग कार्य स्थल पर पहुंचे और ठेकेदार की साइट पर खड़ी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया.

हालांकि इस घटना को पीएलएफआई से जोड़ कर देखा जा रहा है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. उसके बावजूद भी अब तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची है.

इसे भी पढ़े :- http://ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम बालक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *