Chandil laborer death: वनराज स्टील में दुर्घटनाग्रस्त इलेक्ट्रिशियन की मौत

Chandil: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हुमिद स्थित वनराज स्टील (पूर्व में बिहार स्पंज आयरन) कंपनी में कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त एक इलेक्ट्रिशियन की ईलाज के क्रम में मौत होने का मामला सामने आया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनराज स्टील में कार्यरत छोटा लाखा निवासी इलेक्ट्रिशियन लखीराम मार्डी (35 वर्ष) काम के दौरान गुरुवार शाम 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था. इधर कंपनी प्रबंधन द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को फौरन बेहतर इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहाँ उसका इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में घायल बिजली मिस्त्री ने दम तोड़ दिया. इधर घटना की जानकारी चांडिल पुलिस को प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस भी आगे जांच में जुट गई है.
कंपनी की फाइल तस्वीर
कंपनी की फाइल तस्वीर
परिजनों के शिकायत पर दर्ज किया जाएगा मामला
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त मजदूर (बिजली मिस्त्री) लखी राम मार्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत होने पर प्रबंधन द्वारा सूचना दी गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत करने या फर्द बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन