seraikela accident death: चचेरे भाई को नौकरी मिलने की खुशी मातम में तब्दील, सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई की मौत

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा काकड़ा डीसी कार्यालय के पास खड़ी ट्रक में बाइक के टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई.जबकि बाइक के पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में जुटे लोग
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में जुटे लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात तकरीबन 12 बजे सरायकेला के बड़ा काकड़ा डीसी कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार संदीप सिंहदेव ने ठोकर मार दी. जहां उसकी मौत हो गई. जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका चचेरा भाई चंदन सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि दोनों युवक अपने घर कुचाई लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई.
मृतक फाइल फोटो
मृतक फाइल फोटो
चचेरे भाई को ड्यूटी ज्वाइन करा कर लौटने के क्रम में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पीछे बैठे चंदन सिंहदेव कि नौकरी गम्हरिया स्थित आरएसब कंपनी में लगी है. गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई मृतक संदीप सिंह देव के साथ बाइक पर सवार होकर कंपनी पहुंचा था. जहां ड्यूटी जॉइनिंग कर वह वापस लौट रहा था. इस बीच बाइक चला रहे संदीप सिंहदेव की टक्कर खड़े ट्रक से हो गई. बताया जाता है कि मृतक ने हेलमेट पहन रखा था. इधर शुक्रवार को सरायकेला सदर अस्पताल में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *