Saraikela Death : आसमानी बिजली की चपेट में आकर नाबालिग छात्र की मौत

Saraikela : सरायकेला थाना अंतर्गत भालूबासा गांव का रहने वाला संदीप महतो(16) की शुक्रवार को आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई. घटना दोपहर के 1 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में हल्की बारिश के साथ हवा चलने के दौरान संदीप अपने घर के बगल के आम पेड़ के पास छिपा हुआ था.

http://Saraikela: झिलिंगगोंडा चेक डैम में डूबने से छात्रों की मौत, घर से क्रिकेट खेलने निकले थे दोस्तों के साथ

इसी दौरान बिजली कड़की और आम पेड़ के ऊपर ठनका गिरा जिससे पेड़ के नीचे छिपे संदीप को बिजली का तेज झटका लगा और वही पर गिर गया.घटना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल सरायकेला आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मालूम हो कि संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था उसने इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी.

इसे भी पढे :- Saraikela: झिलिंगगोंडा चेक डैम में डूबने से छात्रों की मौत, घर से क्रिकेट खेलने निकले थे दोस्तों के साथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा