Adityapur bike theft: आदित्यपुर में फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, घर के बाहर रखे बाइक को चुराया सीसीटीवी में तस्वीरें कैद

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो चले हैं जो रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में बाइक चोरी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान कॉलोनी से सटे रोड नंबर 8 का है. एक चोर ने घर के बाहर से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढे :-Adityapur thief arrested: जमानत पर रिहा हुए अपराधी ने फिर दिया बाइक चोरी घटना को अंजाम, गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड नंबर 8 निवासी आनंद झा के घर के बाहर रखे मोटरसाइकिल को सड़क पर घूम रहे एक युवक द्वारा आसानी से चुरा लिया गया. घटना रविवार रात 8: बजे की है आनंद झा के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी वारदात की पूरी तस्वीरें कैद हो गई है. मामले को लेकर पीड़ित ने आदित्यपुर थाना में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है. गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से लगातार आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल समेत चोरी छीनतई की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

इसे भी पढे :-http://Saraikela elephant death: वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत, वन विभाग जुटा पोस्टमार्टम कर दफनाने की तैयारी में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा