Saraikela elephant death: वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत, वन विभाग जुटा पोस्टमार्टम कर दफनाने की तैयारी में

सरायकेला: जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लावा कुटुंम के जंगल में सोमवार सुबह वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत हो गई. वृद्ध हथिनी विगत लंबे समय से बीमार चल रही थी और वह जंगल में ही भटका करती थी.

इसे भी पढे :-Saraikela: 69 वर्षीय वृद्ध को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला, सुबह शौच के लिए निकला था वृद्ध

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईचागढ़ के लावा कुटुम जंगल में सोमवार सुबह वृद्धा कावेरी मृत पाई गई. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को दी.मामले की जानकारी होने के बाद वन विभाग द्वारा मृत हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कर उसे दफनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों में वृद्ध हथिनी के मौत होने से शोक हैं.

ईचागढ़ और बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र में हथिनी करती थी विचरण

वन विभाग के पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि मृत हथिनी कावेरी विगत कुछ सालों से ईचागढ़ के जंगलों में विचरण कर रही थी. वह आसपास सीमावर्ती क्षेत्र तमाड़ और पश्चिम बंगाल तक भ्रमण शील रहती थी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में मृत हथिनी बीमार पड़ी थी. जिसे वन विभाग के चिकित्सकों की टीम ने इलाज कर स्वस्थ किया था. तब से वन विभाग हथनी पर नजर रखे हुए था. बताया जाता है कि मृत ने कावेरी ने आज तक किसी भी व्यक्ति को घायल तक नहीं किया था.

इसे भी पढे :-http://Saraikela Accident: तेज रफ्तार हाइवा-ट्रक की जोरदार सीधी भिड़ंत, दोनों गाड़ी के चालक दबकर मरे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा