Adityapur Crime: संदिग्ध अवस्था युवक का पोल से टंगा मिला शव, हत्या की आशंका

Saraikela: ज़िले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धीराजगंज गांव में एक युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार धीराजगंज का रहने वाला 22 वर्षीय विक्की रजक का शव सोमवार की सुबह धीराजगंज स्थित उसके मकान के बगल में एक बिजली के पोल से लटका मिला।  जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Chandil accident: बाइक सवार दो युवकों की मौत ,अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि मृतक का 2 दिन पहले उसकी फुआ के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था।  जिसके बाद से उन लोगों ने मृतक को मारने की धमकी दी थी।  वही सोमवार को गले में धोती से टंगा पोल में लटका उसका शव मिला।  इधर परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने धमकी दिया था,  वही लोगो ने विक्की को मारकर लटका दिया है। विकी पेशे से दैनिक मजदूरी करता है और कुछ साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था।  मृतक की पत्नी का नाम डिंपल लांबा बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  वहीं मृतक के परिजन थाने में शिकायत करने पहुंचे है.

Saraikela News: विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन, पेयजल- बिजली और नगर निगम योजनाओं की हुई समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *