Adityapur News: आदित्यपुर बस्ती में दूसरे समुदाय के लोग को घर बेचे जाने पर उग्र हुए बस्ती वासियों ने किया थाना घेराव

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती आई रोड में एक मकान को दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचे जाने को लेकर आई रोड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. रविवार शाम बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना घेराव करते हुए कड़ी आपत्ति जताई.

थाना पहुंचे बस्ती के लोगों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत की है, जिसमें बताया गया है कि आई रोड निवासी संजय लाल ,पिता -कश्मीरा लाल द्वारा अपने घर को दूसरे समुदाय के व्यक्ति को स्थानीय लोगों को बिना बताए बेच दिया गया है. जिससे स्थानीय लोग वहां रहने में असहज महसूस कर रहे हैं. लिखित शिकायत के माध्यम से स्थानीय लोगों ने कहा है कि संजय लाल के घर को कई लोग खरीदने को तैयार हैं बावजूद इसके उन्होंने दूसरे समुदाय को बेचा है. लोगों का कहना है कि पुलिस घर के मालिक संजय लाल से मामले का पटाक्षेप करवाएं.
आदित्यपुर बस्ती का माहौल खराब, ब्राउन शुगर को लेकर हो रहे खूनी संघर्ष
आदित्यपुर बस्ती के लोगों द्वारा लिखित शिकायत में बताया गया है कि आदित्यपुर बस्ती में माहौल दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है. बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद- बिक्री का गोरखधंधा जारी है. जिसमें आपराधिक तत्व के लोग शामिल हैं. गौरतलब है कि ब्राउन शुगर कारोबार वर्चस्व को लेकर मुस्लिम बस्ती में लगातार हिंसक झड़प और घटनाएं होती आई है. स्थानीय लोगों ने कहा है कि यदि इस मामले को सुलझाया नहीं जाता है तो लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

Adityapur Student Death: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 9 वर्षीय छात्र की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *