आजसू सदर प्रखंड और वरीय पदाधिकारियों ने जी तुलशैया रेडडी के श्रमिक जिला प्रभारी बनने पर किया भव्य स्वागत

Chaibasa :- जिला मुख्यालय के चाईबासा में आज आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारियों और प्रखंड अध्यक्ष अनमोल विश्वकर्मा के नेतृत्व में जी तुलशैया रेडडी को पार्टी के श्रमिक संघ का पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें :- सीएम झारखंडियों को किए गए वादे को निभाने के बजाय झारखंड के खनिज संपदा लुटवाने का कर रहे हैं काम : आजसू पार्टी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UUmDIHdUZ8OFaPcHol2UEfgA[/embedyt]

चाईबासा आगमन पर श्री रेड्डी को प्रखंड अध्यक्ष अनमोल विश्वकर्मा और वरीय पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी गई. कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव दामू बांद्रा, झारखंड आंदोलनकारी आयोग सदस्य व केंद्रीय सदस्य अजय महतो, केंद्रीय सदस्य डॉ अनंत कुमार महतो ने श्री रेडी को उन्हें बधाई दी. इसके साथ ही कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में श्रमिक मजदूरों के हक अधिकार के लिए आजसू पार्टी आवाज बुलंद करेगी और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन तेज होगा.

स्वागत समारोह के पश्चात एक बैठक की गई. जिसमें 22 जून को गुटूसाई में संकल्प दिवस आयोजन हेतू तैयारी शुरू करने पर चर्चा की गई. बैठक सदर प्रखंड विधानसभा स्तरीय रखा जाएगा। जिसमें जिले तथा केंद्रीय पदाधिकारियों उपस्थित रहेंगे.


इस दौरान बुद्धिजीवी मंच के जिला प्रभारी गोपीनाथ जिला ओबीसी मोर्चा दुर्योधन गोप विधिक मोर्चा के खिरेंद्र महतो, विकास खंडाइत,रोहित सामंत, अनिल गोप नेपाली गोप सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें.

http://सदर अस्पताल चाईबासा के आपातकालीन कक्ष में भी एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध करवाने की 20 सूत्री के सदस्य ने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज