नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मनाया गया साई महोत्सव

Jamshedpur :- नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 जून को बड़े ही धूम -धाम से साई महोत्सव मनाया गया. इस आयोजन में नेताजी सुभास ग्रुप से जुड़े हुए सभी संकाय एवं कर्मचारी मौज़ूद थे.

इसे पढ़ें :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के बच्चो ने जाना योग का महत्त्व

नेताजी सुभाष ग्रुप के संस्थापक एम. एम. सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में ये महोत्सव मनाया जाता है. कार्यक्रम की शुरुवात एम. एम. सिंह द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई. उसके बाद विश्वविद्यालय के सभागार में केक कटिंग कर सभी उपस्थित संकायों एवं कर्मचारियों ने अपने कुलाधिपति को जन्मदिन की बधाई दी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगो ने अपने संस्थापक और कुलाधिपति एम. एम. सिंह के जीवनी के बारे में बताया की कैसे उन्होंने इतने संघर्स के बाद इस ग्रुप को खड़ा किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एम. एम. सिंह ने सबको धन्यवाद दिया और बताया की वो अगले 5 सालो में इस ग्रुप को और बड़ा कर देंगे. साथ ही उन्होंने बताया की 2025 तक वो जमशेदपुर शहर का सबसे बड़ा और अच्छा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की शुरुवात करेंगे. उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए भी आज के दिन एक रिलीफ फण्ड की शुरुवात की.

कार्यक्रम में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गंगाधर पंडा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार और सभी नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौजूद थे.

http://विद्यायक-सांसद व जनप्रतिनिधियों को सिर्फ गाँव का फूटबॉल मैच में अतिथि न बनाए, जब चुनाव आता है तो उसमें हड़ियाँ और दारू का पैसा न माँगे – गब्बर सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु