रिश्तों का कत्ल : गोइलकेरा में पिता ने अपने ही जवान बेटे को उतारा मौत के घाट, हुआ फरार

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव स्थित ईचागुटू टोले में बीती रात एक व्यक्ति ने अपने ही जवान बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मंगता सुरीन फरार हो गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें :- जमीन विवाद में कर दी थी वृद्ध दंपति की हत्या, पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय मंगता सुरीन और उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. मंगता ने पत्नी को मारने के लिए कुल्हाड़ी उठा लिया. इस पर मुक्ता शोर मचाने लगी. शोर सुनकर बेटा तुराम सुरीन दौड़ा आया और मां को बचाने लगा. गुस्से में पिता ने तुराम पर ही कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और रात में ही घर से फरार हो गया. सूचना के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. वहीं हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है. युवक की मौत से गांव में शोक व्याप्त है. सुबह मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही.

इसे भी पढ़ें :- http://Saraikela Press Club Delegation Met SP : सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार का प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *