Saraikela police success: जिला पुलिस को सफलता चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को दबोचा

Saraikela: जिला पुलिस को चोरी के दो अलग-अलग मामलों में सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने दोनों मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने न्याय हिरासत में भेज दिया है, दोनों घटना खरसावां थाना क्षेत्र से संबंधित है, जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त निर्देश के बाद पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
ये भी पढ़े: Saraikela criminal arrested:रंगदारी के लिए कंपनी गेट पर फायरिंग मामले के चार आरोपी गिरफ्तार.
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े अभिजीत प्लांट से अल्युमिनियम केबल तार की चोरी कर ले जा रहे तीन चोरों को पुलिस ने धर दबोचा है, जिनके पास से 300 किलोग्राम अल्युमिनियम केबल तार बरामद किया गया है .इसके अलावा पुलिस ने चोरी के बाद अल्युमिनियम तार टेंपो में लोड कर ले जा रहे टेंपो को भी जब्त किया है, इस संबंध में सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बंद पड़े अभिजीत प्लांट में चोरी कर चोर खरसावां की तरफ आ रहे हैं, तभी पुलिस द्वारा टीम गठित कर सरायकेला की तरफ आने वाले सड़क पर पंचगछिया गांव के नजदीक चेक नाका लगाकर टेंपो को रुकवाया जहां पुलिस द्वारा भारी मात्रा में एल्युमिनियम तार बरामद किया गया, इस दौरान मौजूद लोगों द्वारा सटीक जवाब नहीं दिए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने जांच प्रारंभ किया जहां पता चला कि टेंपो में सवार तीन चोर राकेश तांती, विजय मुर्मू ,सोनू साव ने अभिजीत प्लांट में चोरी की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सरिया लदे ट्रेलर के चोर के दबोचा गए
इधर खरसावां पुलिस को चोरी के एक अन्य मामले में भी सफलता प्राप्त हुई है, पुलिस ने ट्रेलर पर लदे टीएमटी सरिया छड़ की चोरी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जहां पुलिस ने ट्रेलर पर लोड सरिया को भी बरामद कर लिया है, पुलिस द्वारा बताया गया कि गम्हरिया स्थित बीके स्टील कंपनी से ट्रेलर पर भारी मात्रा में टीएमटी सरिया (लोहे का छड) लोड कर NH- 33 होते हुए पटना के लिए भेजा गया था, इस बीच चांडिल में गाड़ी ब्रेकडाउन होने पर ड्राइवर द्वारा पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर दी गई थी, जिसके बाद पहले से गाड़ी की रेकी कर रहे आरोपी सुनील कुमार दुबे और नीरज चौबे ने नकली चाबी से ट्रेलर गाड़ी को चुराकर खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर अनलोडिंग किया जा रहा था, तभी इसकी गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई और पुलिस द्वारा छापामारी दलगठित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही, पुलिस द्वारा चुराए गए ट्रेलर और लोड सरिया को भी बरामद कर लिया गया है , दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.
ये भी पढ़े: Kharsawan thief arrested: बंद प्लांट में चोर पकड़ने  गए पुलिस पर हमला,  5 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *